फोटो है
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-50 स्थित कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों ने तायक्वांडो समेत विभिन्न खेल गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके साथ ही रोबोटिक्स और कोडिंग जैसे क्लबों की झलक भी प्रस्तुत की गई। स्कूल ट्रस्टी डॉ. अविनाश गुप्ता, प्रिंसिपल डॉ. संगीता अरोड़ा ने कहा कि खेल गतिविधियां बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। इस तरह के मंच उन्हें आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देते हैं।