विश्व भारती पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ अंतर विद्यालयी स्पंदन कार्यक्रम
नोएडा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल में बुधवार को अंतर विद्यालयी कार्यक्रम स्पंदन में गणित और विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के 19 विद्यालयों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता गंजू ने कहा कि गणित और विज्ञान केवल विषय नहीं, बल्कि तार्किक चिंतन, नवाचार और समस्या समाधान की आधारशिला हैं। समापन समारोह में विजेता टीमों व प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मैथ्स रैप में प्रथम समरविल नोएडा, द्वितीय विश्व भारती पब्लिक स्कूल नोएडा और बाल भारती पब्लिक स्कूल नोएडा, तृतीय विश्व भारती द्वारका ने स्थान प्राप्त किया। मैथ्स स्पलैश में मयूर स्कूल प्रथम, समरविल स्कूल द्वितीय और रामाज्ञा स्कूल नोएडा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैथ्स रिले में प्रथम समरविल नोएडा, द्वितीय लोटस वैली और तृतीय स्थान पर विश्व भारती और एपीजे नोएडा ने स्थान प्राप्त किया। साइंस स्पेल बाउंड में डीपीएस नोएडा ने प्रथम, रामाज्ञा ने द्वितीय और विश्व भारती पब्लिक स्कूल नोएडा और समरविल वसुंधरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइंस जीनियस में बाल भारती पब्लिक स्कूल नोएडा ने प्रथम, डीपीएस नोएडा ने द्वितीय और समरविल नोएडा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओवर ऑल ट्रॉफी बाल भारती पब्लिक स्कूल नोएडा ने जीती। ब्यूरो
विश्व भारती पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ अंतर विद्यालयी स्पंदन कार्यक्रम