रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के नगला भटौना में घर में घुसकर बाप-बेटे से मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित सुमित कुमार, पुत्र सुखपाल ने पुलिस को बताया कि 28 जून को शिखर उर्फ भोलू, मंदीप, प्रवीण और डब्बू उसके घर के अंदर घुस गए और पुराने विवाद को लेकर गालियां देने के बाद मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां वे इलाजरत हैं। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।