यमुना सिटी(संवाद)। जेवर कोतवाली क्षेत्र में 21 अप्रैल की सुबह घर में घुसकर मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ता दीपक पाराशर का आरोप है कि सरायनैन सिंह निवासी अभिनव मित्तल, वैभव मित्तल और सचिन मित्तल उनके घर में घुस आए और कमेटी को लेकर गाली-गलौज करते हुए पीड़ित, पीड़ित की भाभी अनीता और पुत्र शौर्य पर हमला कर दिया। आरोप है कि अभिनव के धारदार हथियार से वार करने पर पीड़ित के होंठ और दांत पर गहरी चोट आई। मारपीट के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और संजय पराशर और पवन चौधरी संग अन्य कई लोगों ने पीड़ित और उसके परिजनों को बचाया।