फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में घुसकर गर्भवती से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर में घर में घुसकर तीन माह की गर्भवती से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर जेवर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वर्तमान कृष्णा कॉलोनी निवासी पूजा का आरोप है कि 31 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे पड़ोसी अनु, देवेंद्र शर्मा और दो अन्य व्यक्तियों ने उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की। महिला ने बताया कि वह तीन माह की गर्भवती है और हमले में उसे पेट में चोट लगी, जिसके बाद से पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। घटना के बाद उसका इलाज बागपुरिया नर्सिंग होम में कराया जा रहा है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें