यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र के प्यारा चौक पर दुकानदार से युवक बातों में उलझाकर हाथ से सोने का कड़ा उतार ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्यारा चौक पर बलविंद्र सचदेवा की स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। भतीजे चेतन सचदेवा के अनुसार उनके वीरवार की युवक दुकान पर आया और काफी मात्रा में ग्रीस मांगने लगा। इस पर चाचा ने दुकान पर काम करने वाले लड़के को गोदाम से भेज दिया। युवक ने बातों में उलझा कर चाचाके हाथ से चार तोले सोने का कड़ा उतरवा लिया और चकमा देकर भाग गया। संवाद