नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में सीनियर और जूनियर विंग में अंग्रेजी सप्ताह शुरू हुआ। गतिविधि प्रभारी व अंग्रेजी विभाग की प्रमुख शीतल सिंह ने बताया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए 4 से 7 मई तक इंग्लिश वीक का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य छात्रों के संप्रेषण कौशल, शब्दावली और अंग्रेजी भाषा में आत्मविश्वास को विकसित करना है। कक्षा 1 से 12 तक छात्रों के लिए तिथिवार रोचक व ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन होगा। प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन ने छात्रों से कहा कि अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। ब्यूरो