इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) रिवर बैंक काॅलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में सोमवार को विश्व
लखनऊ। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) रिवर बैंक काॅलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में सोमवार को विश्व के महानतम अभियंता भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के 165वें जन्म दिवस को अभियंता दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान सूचना प्रौद्योगिकी के निदेशक डॉ. अरुण मोहन शैरी ने कहा कि भारत टेकएड के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर है। अभियंताओं को चाहिए कि वे सामाजिक समस्याओं का समाधान तकनीकी नवाचार से करें। मुख्य वक्ता इंजीनियर एके सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समारोह में सत्य प्रकाश, मसर्रत नूर खां समेत 200 से ज्यादा इंजीनियरों ने शिरकत की।
इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) रिवर बैंक काॅलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में सोमवार को विश्व