फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिज्जा की जगह खाई पिटाई: ऑर्डर के डेढ घंटे बाद भी नहीं आया Pizza, कारण पूछा तो दुकानदार ने इंजीनियर को पीटा

Thu, 16 Feb 2023 06:58 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

अजनारा ली गार्डन सोसाइटी के सी टावर निवासी इंजीनियर वरुण राणा ने एक नामी कंपनी से ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर किया था। करीब डेढ़ घंटे तक पिज्जा नहीं आया। जब कारण पूछा गया तो उसकी दुकानदारों से लड़ाई हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट की अजनारा ली गार्डन सोसाइटी निवासी एक इंजीनियर को समय पर पिज्जा नहीं आने का कारण पूछना भारी पड़ा गया। आरोप है कि सोसाइटी की मार्केट में ही स्थित नामी पिज्जा स्टोर के कर्मचारियों ने उनकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर खानापूर्ति की। जबकि पिज्जा कर्मचारियों ने जान से मारने की भी धमकी दी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

अजनारा ली गार्डन सोसाइटी के सी टावर निवासी इंजीनियर वरुण राणा ने बताया कि 14 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे एक नामी कंपनी से ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर किया था। कंपनी का स्टोर सोसाइटी की मार्केट में ही है। करीब डेढ़ घंटे तक पिज्जा नहीं आया। वह मार्केट में स्थित पिज्जा स्टोर पर पहुंचा और ऑर्डर व भुगतान के बाद भी पिज्जा नहीं भेजने का कारण पूछा। स्टोर के कर्मचारियों ने पिज्जा बनाने की सामग्री खत्म होने का हवाला दिया।

वरुण ने बताया कि वहां कई अन्य ग्राहक भी थे। उसने सामग्री नहीं होने पर ऑर्डर लेने पर सवाल उठाया। आरोप है कि इस बात को लेकर बहसबाजी हो गई। आरोप है कि तभी पिज्जा स्टोर के कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह वहां से बचकर वह पुलिस के पास पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने भी मदद नहीं की। 
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों से सिफारिश करने के बाद 15 फरवरी को पुलिस ने दो अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी, लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है। इससे पीड़ित परेशान है और उच्च अधिकारियों से शिकायत करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें