फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: क्रिकेट में रन लेने के दौरान पिच पर बेहोश होकर गिरा इंजीनियर, पल भर में ही चली गई जान

Tue, 09 Jan 2024 01:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

मूल रूप से उत्तराखंड निवासी विकास (36) परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे। वह नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। रविवार को वह अपने साथियों के साथ सेक्टर-135 स्थित क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट मैच खेल रहे थे। क्रिकेट मैच के दौरान वह रन लेने के लिए दौड़े। अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गए।
विज्ञापन
पिच पर गिरा इंजीनियर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट मैच खेल रहा इंजीनियर रन लेने के लिए भागने के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को यह घटना सेक्टर-135 स्थित क्रिकेट ग्राउंड में हुई। कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूल रूप से उत्तराखंड निवासी विकास (36) परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे। वह नोएडा की एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। रविवार को वह अपने साथियों के साथ सेक्टर-135 स्थित क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट मैच खेल रहे थे। क्रिकेट मैच के दौरान वह रन लेने के लिए दौड़े। अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गए। वहां पर मौजूद साथी उन्हें नजदीक के जेपी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से इंजीनियर की मौत की आशंका जताई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि कोविड काल में विकास कोविड से संक्रमित हुए थे। कोतवाली एक्सप्रेसवे थाना ने बताया कि इंजीनियर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें