फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर इंजीनियर से 1.89 करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर इंजीनियर से 1.89 करोड़ की ठगी
विज्ञापन

- इंडोनेशिया की महिला ने डेटिंग एप पर दोस्ती के बाद की वारदात, सदमे में इंजीनियर ने किया आत्महत्या का प्रयास
माय सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश से लाखों की कमाई का झांसा देकर 1.89 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित इंजीनियर राजीव जिंदल की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ठगी के बाद इंजीनियर ने आत्महत्या का प्रयास किया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी निवासी राजीव जिंदल ने कहा कि वर्ष 2022 में वह ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिये इंडोनेशिया निवासी महिला के संपर्क में आए थे। महिला ने खुद को बाली में होटल कारोबारी होने का दावा किया था। दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी। इंडोनेशिया महिला ने इंजीनियर को क्रिप्टो करेंसी की जानकारी दी। साथ ही इसमें निवेश करने पर घर बैठे मोटी कमाई का झांसा दिया। महिला के कहने पर इंजीनियर ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश शुरू कर दिया। धीरे-धीरे कर राजीव ने 1.89 करोड़ रुपये निवेश के नाम पर ले लिए। बाद में जब इंजीनियर ने अपनी रकम मांगी तब महिला ने इंडोनेशिया में आर्थिक मंदी होने की बात कही और कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा। इसके बाद से उसे महिला ने इंजीनियर से संपर्क तोड़ दिया। वारदात के बाद इंजीनियर सदमे में चले गए और आत्महत्या का प्रयास भी किया। अब इस मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें