फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: क्रिप्टो करेंसी की फर्जी वेबसाइट से इंजीनियर से 4.86 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी की फर्जी वेबसाइट पर इंजीनियर से 4.86 लाख ठगे
विज्ञापन

- बेरोजगारी दूर करने के प्रोजक्ट पर कर रहा है पीड़ित
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। क्रिप्टो करेंसी की फर्जी वेबसाइट पर टास्क पूरा करने का झांसा देकर जालसाजों ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियर से ठगी कर ली। आरोपियों ने बेरोजगारी दूर करने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे इंजीनियर रोशन कुमार दुबे से पार्ट टाइम जॉब में टास्क पूरा करने का झांसा देकर 4.86 लाख रुपये ठग लिए। इंजीनियर की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

डेल्टा-1 निवासी रोशन ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उनके मोबाइल पर पार्ट टाइम जॉब के लिए मैसेज आया था। उन्होंने ये जानकारी जुटाने के लिए लिंक पर क्लिक किया। वह जानना चाह रहे थे कि पार्ट टाइम जॉब से बेरोजगारों को कितनी आय हो सकती है। लिंक पर क्लिक करने पर उन्हें एक टेलीग्राम चैनल से जोड़ लिया गया। इसके बाद क्रिप्टो करेंसी की फर्जी वेबसाइट की जानकारी देकर इस पर टॉस्क दिया गया। शुरुआत में उन्हें कुछ पैसे टास्क पूरा करने पर दिए गए। आरोपियों ने ज्यादा निवेश करने पर बेहतर आय का झांसा दिया। उन्होंने रुपये विड्राल करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कहा कि इसके लिए और अधिक रुपये निवेश करने होंगे। आरोपियों की बातों में आकर रोशन ने करीब 4.86 लाख रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद भी आरोपी और रुपये हस्तांतरित करने के लिए दबाव बनाते रहे। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें