फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेट्रो स्टेशन के बाहर अतिक्रमण हटाया, मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्राधिकरण ने बुधवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। प्राधिकरण की टीम ने अट्टा, डीएससी रोड और सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास से अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान अवैध रूप से लगाए गए ठेले, खोखे और अन्य अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर रास्ता साफ कराया गया। मेट्रो स्टेशनों के बाहर बढ़ते अतिक्रमण से यात्रियों को सड़क पर उतरकर चलना पड़ रहा था। इससे अप्रिय घटना होने का डर बनने के संग यातायात व्यवस्था भी बाधित हो रही थी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने नोएडा प्राधिकरण को इस मामले में पहले ही पत्र लिखकर मेट्रो स्टेशनों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने का अनुरोध किया था। कुछ स्थानों पर कार्रवाई करने के बाद फिर अतिक्रमण अभियान थम गया था। बुधवार को दोबारा अभियान को शुरू किया गया। ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया सड़कों और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें