फोटो
यमुना सिटी (संवाद)।
जेवर के तिरथली के पास सड़कों के बीच बनी ग्रीन बेल्ट पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। यहां फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों और स्थानीय निवासियों ने ग्रीन बेल्ट को सब्जी उगाने के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि सब्जियों की खेती के लिए कुछ स्थानों पर यमुना प्राधिकरण की ओर से लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए लगाई गई जालियां भी हटा दी गई हैं। सार्वजनिक ग्रीन बेल्ट का इस तरह निजी इस्तेमाल होने से प्राधिकरण की पौधरोपण योजना पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।