फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि तीनों प्राधिकरण की तरफ से आवंटित भूखंड पर जबरन कब्जा कर रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक ने पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि सुनील कुमार ने खेड़ा चौगानपुर में प्राधिकरण से एक भूखंड खरीदा है। भूखंड के खसरा संख्या 126 पर खेड़ा चौगानपुर गांव निवासी प्रदीप भाटी, कुलदीप भाटी, संजीव भाटी ने जबरन कब्जा कर लिया है। इसकी सूचना प्राधिकरण को दी गई थी। जिस पर प्राधिकरण ने संज्ञान लेकर इन लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें