फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों को संतुलित उर्वरक और जैविक खेती के लिए करें प्रोत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने उर्वरक विक्रेताओं से किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग और जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गोबर की खाद, कंपोस्ट और जैव उर्वरकों के साथ वैकल्पिक उर्वरकों के प्रयोग को भी बढ़ावा दिया जाए। वह बृहस्पतिवार को नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी आधारित विक्रेता प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रजवीर ने विक्रेताओं को नैनो डीएपी, नैनो यूरिया प्लस, नैनो जिंक और नैनो कॉपर समेत विभिन्न उत्पादों की उपयोगिता और अनुशंसित मात्रा में प्रयोग की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी विवेक दूबे ने दानेदार उर्वरकों के अधिक और असंतुलित प्रयोग से होने वाले नुकसान बताए। उन्होंने विक्रेताओं से किसानों को नैनो उर्वरकों के लाभ और सही उपयोग की जानकारी देने को कहा। इस अवसर पर सुमित तेवतिया, नेहा सिंह, राजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी और उर्वरक विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें