नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार ने उपजीविकाजन्य सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा नियमावली-2026 लागू कर दी है। इसके तहत 40 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों का हर 12 महीने में कम से कम एक बार निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराना अनिवार्य होगा। वहीं, महिलाओं की लिखित सहमति और निर्धारित सुरक्षा प्रबंधों के साथ उन्हें रात्रि पाली में काम करने की अनुमति भी दी गई है। यह जानकारी यूपी के उप निदेशक कारखाना बीके सिंह ने दी। ब्यूरो