फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्यार्थियों के मानसिक विकास पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में शनिवार को सीबीएसई के निर्देशानुसार मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वयं का मूल्यांकन, विद्यार्थियों की समस्याओं को समझना एवं उनका सर्वांगीण विकास करना रहा। इस अवसर पर प्रशिक्षिकाओं में शीला गोयल, वंदना राणा रहें। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने प्रशिक्षिकाओं को पौधे भेंटकर अभिनंदन किया। इस कार्यशाला के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के संकेतों को पहचानने और छात्रों को उचित मानसिक सहायता देने के प्रभावी तरीके सिखाएं और छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता देने के व्यावहारिक तकनीकी से भी अवगत कराया ताकि शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाया जा सके। इसके लिए बच्चों के भावनात्मक पक्ष को मजबूत बनाया जाना जरूरी है। उन्हें बताया कि किस प्रकार हम छात्रों को इन समस्याओं के प्रति संवेदनशील होने में मदद कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें