सीमाओं से बाहर सोचने पर दिया जोर
ग्रेटर नोएडा। जीएल बजाज सेंटर फॉर रिसर्च एंड इन्क्यूबेशन में शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। डॉ. एसपी मिश्रा ने छात्रों को पारंपरिक सीमाओं से बाहर सोचने पर जोर दिया। संदीप जैन ने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता बेहतर करने के लिए कहा। अभिषेक तिवारी ने स्टार्टअप निर्माण, जोखिम प्रबंधन और नवाचार बनाए रखने की रणनीतियों पर जोर दिया। इस दौरान चेयरमैन पंकज अग्रवाल, प्रो. डॉ. शशांक अवस्थी, प्रो. डॉ.राजेश सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो