ग्रेटर नोएडा। भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को संगठनात्मक जिला बैठक और प्रवास योजना कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने की जिसमें जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमोद गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है। जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि प्रवास कार्यक्रम संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करेगा। ब्यूरो