नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित विनायक और कार्तिकेय मंदिर परिसर में वैदिक प्रचार संस्थान (वीपीएस) की ओर से आध्यात्मिक कार्यक्रम किया गया। इस दौरान देवव्रत महेश राखे को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आए वैदिक विद्वानों ने हिस्सा लिया और वेद सम्मेलन के माध्यम से प्रवचन दिए। विद्वानों ने युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने और वेद पाठशाला स्थापित करने की आवश्यकता बताई।