फोटो
यमुना सिटी (संवाद)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शनिवार को त्रैमासिक शिक्षक संकुल समीक्षा बैठक हुई। बैठक के पहले दिन जेवर और दनकौर ब्लाक के शिक्षक संकुलों ने भाग लिया। डायट की प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक अर्चना गुप्ता ने पिछले तीन माह के कार्यों, कैप्चर कार्यक्रम, निपुण लक्ष्य और विद्यार्थियों की प्रगति की समीक्षा की। परख रिपोर्ट के आधार पर दक्षता सुधार की रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए गए। जेवर के डायट मेंटर राजेश खन्ना और भूपेंद्र सिंह ने शिक्षकों से अगले तीन महीने की कार्ययोजना तैयार करने की बात कही। वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल कुमार ने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और ठहराव बढ़ाने पर जोर दिया।