इमर्जिंग स्ट्राइकर्स ने बाबा बुलडोजर को 122 रन से हराया
ग्रेटर नोएडा संवाद। हरे कृष्णा ग्राउंड पर खेली जा रही टी-20 क्रिकेट लीग में इमर्जिंग स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाबा बुलडोजर को 122 रन से हरा दिया। टीम की जीत में रोशन सिंह की विस्फोटक शतकीय पारी सबसे बड़ी वजह रही। उन्होंने 45 गेंदों में 112 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। टॉस जीतकर बाबा बुलडोजर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इमर्जिंग स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 260 रन का स्कोर खड़ा किया। 261 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबा बुलडोजर की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही। पूरी टीम 13.2 ओवर में 138 रन पर सिमट गई।