जमानत की खबर आते ही एल्विश के समर्थकों ने मनाया जश्न
- जयपुर में होली मनाने का वीडियो वायरल, टोलर्स ने नोएडा पुलिस को बनाया निशाना
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। एल्विश यादव को जमानत मिलने की खबर आते ही उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर यू-ट्यूबर के समर्थकों ने नोएडा पुलिस पर बगैर किसी सबूत के गिरफ्तार करने का आरोप लगाया। आलम यह रहा कि सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और नोएडा पुलिस भी फिर से ट्रैंड करने लगे। वहीं इसी बीच जयपुर के युवाओं का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें लोग एल्विश के गाने पर डांस कर रहे हैं और होली मना रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि एल्विश के जेल से बाहर निकलने के बाद जयपुर में उनके फैंस ने होली मनाई। एक्स यूजर मन्नू लिखते हैं कि एल्विश के खिलाफ नोएडा पुलिस के पास कोई सबूत था ही नहीं। वहीं नवीन सोनी लिखते हैं कि नोएडा पुलिस के पास अगर एल्विश के खिलाफ कोई ठोस सबूत होता तो आज बेल नहीं मिलती। पुलिस के हाथ खाली थे। वहीं विकास यादव लिखते हैं कि नोएडा पुलिस शुरू से ही सारे कामों में पीछे रही है आगे भी रहेगी।