ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही टी-20 क्रिकेट लीग में इलाइट फोर्स इलेवन ने क्रिकेट इलेवन को 39 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इलाइट फोर्स ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 236 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट इलेवन की टीम 19.4 ओवर में 197 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इलाइट फोर्स इलेवन के बल्लेबाज केतन खुराना ने 79 रनों की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।