फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इलेवन स्टार 45 रनों से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट के लीजेंड क्रिकेट मैदान तीन पर चल रहे संडे टूर्नामेंट के लीग मैच में इलेवन स्टार ने संस्कृति राइजर को 45 रन से पराजित किया। मैच में अभिषेक सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इलेवन स्टार ने टी-20 मुकाबले में नौ विकेट के नुकसान पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया। राहुल त्रिपाठी ने 45 और शिखिल ने 34 रनों की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से अक्षय और शाहिद जमाल ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य को हासिल करने उतरी संस्कृति राइजर की टीम दस विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना सकी। इलेवन स्टार की ओर से अभिषेक सिंह ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें