फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर के दरवाजे के बाहर हाथी की दस्तक, नागरिकों में दहशत

Fri, 19 Sep 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
पुराना कालागढ़ में एक व्यक्ति के घर के दरवाजे के सामने खड़ी हथिनी। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
कालागढ़। बुधवार की रात पुराना कालागढ़ में इस्लामनगर बाजार की आबादी के नजदीक स्थित सूखास्रोत में एक हाथी-हथिनी के साथ विचरण कर रहा था। शमसुद्दीन अंसारी ने बताया कि दोनों हाथी घर के दरवाजे पर पहुंच गए। हाथियों को घर के नजदीक देख परिवार के सदस्य आसिफ अंसारी ,अकबर अंसारी अन्य सभी लोग घबरा कर छत पर चढ़ गए। कुछ देर बाद यह जोड़ा स्रोत के रास्ते से होता हुआ झंडा चौक पर पहुंच गया। एक वाहन हाथी से टकराते- टकराते बचा। नगर के फैयाज अहमद अंसारी, हाजी रईस अहमद, शालू अग्रवाल, शानू ने वन विभाग से वन्यजीवों को आबादी में आने से रोकने की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वन्य जीवों को आबादी क्षेत्र में रोकने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें