लखनऊ। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से नियोक्ता कंपनियों के लिए संशोधित इलेक्ट्रॉनिक चालान एवं रिटर्न (ईसीआर) प्रणाली की तिथि 22 अक्तूबर तक बढ़ाई गई है। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम लखनऊ अश्विनी कुमार गुप्ता ने बताया कि नियोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए सितंबर के वेतन माह के लिए ईसीआर दाखिल करने की जो तिथि 15 तक होती है, उसे बढ़ाकर 22 अक्तूबर किया गया है। यदि किसी संस्था को रिवैंप्ड ईसीआर प्रक्रिया भरने में कोई कठिनाई आ रही हो तो वह क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से संपर्क कर सहायता ले सकते हैं।