लखनऊ। राजधानी के कई इलाकों में शनिवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे केे बीच अलग-अलग समय में सुधार कार्य के दौरान बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर के मंत्री आवास उपकेंद्र के विजयंत, विक्रांत, विभव, विकल्प खंड एवं मंत्री आवास, विश्वास खंड उपकेंद्र के विनय खंड दो और तीन, विवेक खंड दो, नेहरू एन्क्लेव खंड और विश्वास खंड तीन, विजय खंड एक व दो और उजरियांव, ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र के विराम खंड 1, 2, 3, 4 और विकास खंड 1, 2, 3, 5 व ग्वारी गांव की सप्लाई बंद रहेगी l इसी प्रकार इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पुरनिया उपकेंद्र इलाकों में भी आंशिक रूप से बिजली बंद की जाएगी।