लखनऊ। राजधानी के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। राजाजीपुरम न्यू उपकेंद्र के आनंद विहार, शिवाजीपुरम, पथरकट्टा, सेक्टर 11, अशोक नगर, धनिया महरी पुल, शक्ति चौराहा, अशरफ नगर, मुराव टोला की बिजली सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बंद होगी। इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के छुईयापुर गांव, जानकीपुरम गार्डेन, एमडीआई, एवं जानकीपुरम सेक्टर आई उपकेंद्र के सेक्टर एक से पांच तक सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। ऐशबाग उपकेंद्र के शास्त्री नगर फीडर के खजुआ चबूतरा तथा पुरनिया उपकेंद्र के सेक्टर सी, डी, एल, एम, एच, की बिजली सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद की जाएगी।