लखनऊ। राजधानी के तमाम इलाकों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। राजाजीपुरम न्यू उपकेंद्र के तहत महिला डिग्री कॉलेज फीडर के आनंद विहार, शिवाजीपुरम, पथरकट्टा, सेक्टर 11, अशोक नगर, धनिया महरी पुल, शक्ति चौराहा व आसपास सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। इंदिरानगर के सेक्टर 14 न्यू उपकेंद्र के तहत हरिहर नगर, इंसाफ नगर, 10/13, गायत्री मार्केट, 11/14, हुकुम सिंह इलाके में दोपहर 12 से 3 बजे तक और सेक्टर-आई, जानकीपुरम उपकेंद्र के फीडर पर मीटर लगाने के दौरान प्रभात चौराहा, 60 फीट, जानकीपुरम, जानकी विहार क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जानकीपुरम के एक इलाके में सिर्फ डेढ़ घंटे ही बिजली बंद होगी। बालाघाट उपकेंद्र मालापुरम फीडर के अली दूध डेयरी के पीछे, सरफराजगंज, शेरा जिम के आसपास, एरा मेडिकल कॉलेज, नवचंदी लेन, ग्रीन हाउस, अजरा अपार्टमेंट पास सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटेगी।