लखनऊ। हनुमान सेतु उपकेंद्र इलाकों में शुक्रवार को सुधार कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चायना बाजार, फैमिली कोर्ट, प्रेस क्लब, बाला कदर रोड, एलडीए कार्यालय व इलाहाबाद बैंक सहित आसपास की बिजली संकट रहेगा। इसके अलावा बारावफात के मौके पर निकलने वाले जुलूस के कारण अमीनाबाद से ऐशबाग ईदगाह तक रूट की बिजली सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। जिन इलाके से जुलूस गुजर जाएगा, वहां की बिजली चालू कर दी जाएगी।