लखनऊ। मीराबाई मार्ग स्थित विधायक निवास-5 सहित कई इलाकों में रविवार को बिजली बंद रहेगी। जेई अविनाश के मुताबिक जवाहर भवन उपकेंद्र पर सर्किट ब्रेकर का कार्य कराने के लिए सुबह 11 से शाम 4 बजे तक नरही, मीराबाई मार्ग, अशोक मार्ग, नवचेतना केंद्र, श्रीराम टावर इलाके की बिजली बंद रहेगी। हनुमान सेतु उपकेंद्र के एलडीए कार्यालय और इलाहाबाद बैंक, कैपर रोड, बी गाइडलाइन नॉवेल्टी रोड, जय भारत गली इलाके की बिजली भी बाधित रहेगी।