लखनऊ। शहर के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को सुधार कार्य के कारण बिजली बंद रहेगी। उतरेटिया न्यू उपकेंद्र से सुबह 11:30 से अपराह्न 3 बजे तक तेलीबाग एवं नीलमथा सहित आसपास के इलाकों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। इसी प्रकार सुबह 11 से शाम 4 बजे तक उतरेटिया के ही दुर्गापुरी व मोहरीबाग सहित आसपास बिजली बंद रहेगी।