फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida News: सोसायटी में 52 टावर... 65 सौ परिवार, 30 घंटे बाद मिली बिजली, अब पानी का संकट हुआ खड़ा

Sat, 02 Aug 2025 01:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

इस मौसम में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इन दिनों लोगों को बिजली-पानी सी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 30 घंटे बाद बिजली मिली तो अब पानी का संकट खड़ा हो गया है। मामला सुपरटेक ईकोविलेज एक सोसायटी के अलग-अलग टावरों का है।
विज्ञापन
टैंकर से पानी की सप्लाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक ईकोविलेज एक सोसायटी के अलग-अलग टावरों में रहने वाले निवासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि यहां कोई भी सुविधा नहीं मिल रही है। बारिश के कारण पूरी सोसाइटी में 30 घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई। जब बिजली की समस्या से निवासियों को राहत मिली तब पानी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


निवासियों ने बताया क  सोसायटी में कुल 52 टावर है जिसमें 65 सौ परिवार रहते हैं। सोसाइटी में टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है। सोसायटी में पानी नहीं आने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन यहां कोई न कोई समस्या लगी रहती है। लोगों ने सोसायटी के ग्रुप पर आवाज उठाई है कि पानी की समस्या का जल्द समाधान किया जाए।

मनीष कुमार ने बताया कि प्रदेश के शो विंडो वाले जनपद में गांव से खराब स्थिति है। मेंटेनेंस की टीम फेल हो चुकी है। निवासियों को प्रतिदिन किसी न किसी नई समस्या से परेशान होना पड़ता है। अब तक 10 से अधिक टैंकर आ चुके है। वीकेंड का दिन होने के कारण पानी की खपत भी अधिक है,लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें