फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 परिवारों पर संकट: 6.87 लाख बकाया होने पर अंसल सीरीन रेजिडेंसी की बिजली काटी, प्रबंधन ने जमा नहीं किया बिल

Thu, 26 Nov 2026 02:39 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में अंसल सोसाइटी का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। एनपीसीएल ने 6.87 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने के कारण यह कार्रवाई की। इस वजह से सोसाइटी के 300 परिवार प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकाया बिजली बिल जमा नहीं करना ग्रेटर नोएडा के एटा-2 स्थित अंसल सीरीन रेजिडेंसी के प्रबंधन को भारी पड़ गया। एनपीसीएल ने बुधवार सुबह सोसाइटी की बिजली आपूर्ति काट दी। सोसाइटी पर बिजली बिल के रूप में 6 लाख 87 हजार रुपये बकाया हैं। कई बार नोटिस देने और भुगतान के लिए अतिरिक्त समय देने के बावजूद प्रबंधन की ओर से राशि जमा नहीं कराई गई। इसके बाद एनपीसीएल ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर बिजली कनेक्शन काट दिया। इससे सोसायटी में रहने वाले करीब 300 परिवार प्रभावित हुए।

विज्ञापन


अंसल सीरीन रेजिडेंसी में सिंगल प्वाइंट बिजली कनेक्शन है। ऐसे में बिजली बिल के भुगतान की जिम्मेदारी सोसाइटी प्रबंधन की है। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि बकाया राशि जमा कराने के लिए प्रबंधन को पहले कई बार नोटिस भेजे गए थे। इसके अलावा डिस्कनेक्शन नोटिस जारी करने के बाद भुगतान के लिए अतिरिक्त समय भी दिया गया, लेकिन इसके बावजूद बकाया बिल का भुगतान नहीं किया गया।

लंबित बिजली बिल के मामलों में पहले संबंधित बिल्डर या प्रबंधन को डिस्कनेक्शन नोटिस भेजा जाता है। बकाया राशि जमा कराने के लिए पर्याप्त अवसर भी दिया जाता है। इसके बावजूद भुगतान नहीं होने पर नियमानुसार बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ती है। अंसल सीरीन रेजिडेंसी के मामले में भी सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे निवासी
सोसाइटी में रहने वाले करीब 300 परिवारों के लिए बिजली आपूर्ति बंद होना परेशानी का कारण बन गया। खासकर सुबह के समय बिजली कटने से घरेलू कामकाज और अन्य जरूरी गतिविधियां प्रभावित होने की आशंका है। बिजली बिल का बकाया प्रबंधन पर होने के बावजूद इसका सीधा असर सोसाइटी के निवासियों पर पड़ा है। अब देखना होगा कि प्रबंधन कब तक बकाया राशि जमा कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा पाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें