फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो दिन से सोसाइटी में बिजली आपूर्ति बाधित, निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में दो दिन से बिजली आपूर्ति बाधित होने से निवासी परेशान है। उमस भरी गर्मी के बीच उन्हें सभी कार्य करने पड़ रहे हैं। निवासी आकाश ने बताया कि ए और एम टावर में पिछले दो दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई है। बृहस्पतिवार देर रात को हंगामा करने पर सोसाइटी में बिजली की समस्या का समाधान किया गया। बाकी टावरों में तो लाइट आई लेकिन टावर ए और एम में अभी भी समस्या बनी हुई है। शुक्रवार को भी पूरे दिन लोगों को बिना लाइट के रहना पड़ा। वहीं, बिल्डर प्रबंधन द्वारा डीजी चलाया जा रहा है लेकिन उससे केवल पंखे चल रहे हैं। लोगों का आरोप है कि मेंटेनेंस टीम द्वारा सोसाइटी कर रखरखाव में लापरवाही बरती भारती जा रही है। बिजली की समस्या का स्थान समाधान नहीं किया जा रहा है। वही, मेंटेनेंस द्वारा रात 10 बजे के बाद लाइट की सप्लाई देने के लिए बोला गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें