सेक्टर 18 में विद्युत निगम के शिविर में समस्या बताते उपभोक्ता
-फोटो
- 1 से 31 अगस्त तक जिलेभर में अलग-अलग स्थानों पर लगाया जाएगा शिविर
-तीन दिन में 121 से ज्यादा शिकायतें हुईं प्राप्त
नोएडा। स्मार्ट मीटर की व्यवस्था बंद हुए दो महीने हो गए हैं, इसके बाद भी उपभोक्ताओं को बिल संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। विद्युत निगम की ओर से 1 से 31 अगस्त तक जिले में विभिन्न स्थानों पर समाधान शिविर लगाया जा रहा है। इसमें बिल में गड़बड़ी और बिल न बनने की शिकायतें सबसे ज्यादा सामने आ रही हैं। अभी तक लगाए गए समाधान शिविर में भी स्मार्ट मीटर की 22 शिकायतें प्राप्त हुईं। हालांकि विद्युत निगम की टीम ने शिकायतों का निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत दी। दादरी, जेवर, दनकौर, और सेक्टर-18 स्थित कार्यालय मेंं लगाए गए शिविर में तीन दिनों के भीतर 121 शिकायतें प्राप्त हुईं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शिकायतें दादरी और सेक्टर 18 स्थित शिविर में ज्यादा दर्ज की गईं। इसके अलावा पोस्टपेड मीटर की भी 51 शिकायतें आईं। 1912 के माध्यम से भी 51 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिशासी अभियंता बिलिंग शिवम त्रिपाठी ने बताया शिविर में बिल संबंधी शिकायतों का समाधान कराया जा रहा है। 31 अगस्त तक शिविर लगाया जाएगा। ब्यूरो