फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छह घंटे गुल रहती है बिजली, सात साल भी सोसाइटी का निर्माण अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंक्रीट कथा -
विज्ञापन

-सेक्टर-118 स्थित अजनारा एंब्रोसिया
छह घंटे गुल रहती है बिजली, सात साल भी सोसाइटी का निर्माण अधूरा
- 1400 में से महज 250 निवासियों को मिला पजेशन, 1150 परिवार कर रहे इंतजार
-एसटीपी और फायर फाइटिंग सिस्टम भी नहीं करते काम, समस्याओं से जूझ रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी



नोएडा। सेक्टर-118 स्थित अजनारा एंब्रोसिया सोसाइटी में लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। दरअसल बिजली आपूर्ति डीजी सेट्स के माध्यम से की जा रही है। बिल्डर ने बीते माह बिजली के दाम भी बढ़ा दिए थे। हांलाकि निवासियों के विरोध पर बिल्डर को पीछे हटना पड़ा। आरोप है कि बिल्डर जब पैसे नहीं बढ़ा पाया तो उसने बिजली कटौती शुरू कर दी है। अब दिन में चार से छह घंटे के लिए बिजली गुल रहती है। सोसाइटी का निर्माण कार्य भी अधूरा है। वहीं अन्य बुनियादी सुविधाएं न मिलने से लोग परेशान हैं।
अजनारा एंब्रोसिया सोसाइटी का निर्माण कार्य अभी केवल 70 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। ऐसे में लोगों को न तो ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) और न ही कंप्लीशन सर्टिफिकेट (सीसी) मिल पाए हैं। जबकि यह प्रोजेक्ट 2011-2012 का है। बिल्डर ने निवासियों से वर्ष 2016 तक निर्माण पूरा कर पजेशन देने की बात कही थी। लेकिन सात साल बाद भी सोसाइटी का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। सोसाइटी में 10 टावर हैं। जिनमें लगभग 1400 फ्लैट्स हैं। केवल दो टावरों के 250 लोगों को ही पजेशन मिल पाया है। ऐसे में अभी 1150 फ्लैट खरीदार पजेशन मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोसाइटी में सबसे अधिक समस्या लोगों को फिल्हाल बिजली से हो रही है। सोसाइटी का अक्टूबर 2022 से बिजली कनेक्शन कटा हुआ है। सोसाइटी निवासी सुमित कुमार ने बताया कि बिल्डर से कई बार मांग कर चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सोसाइटी के लोग सीधे पावर कॉरपोरेशन से बिजली कनेक्शन की मांग कर रहे हैं। ताकि उन्हें बिल्डर के मनमाने शुल्क से राहत मिल सके। वहीं प्राधिकरण से भी कई बार इस संबंध में शिकायत की गई है, लेकिन अधिकारी भी बिल्डर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते। ऐसे में लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



ओसी-सीसी जारी ना होने से नहीं बनी एओए


सोसाइटी का निर्माण अभी अधूरा पड़ा हुआ है। ऐसे में प्राधिकरण से बिल्डर को ओसी-सीसी जारी नहीं हुई है। नियमानुसार ओसी-सीसी मिले बिना एओए का गठन नहीं किया जा सकता।
एसटीपी और फायर फाइटिंग सिस्टम फेल

सोसाइटी में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और फायर फाइटिंग सिस्टम केवल नाम के लिए लगाए गए हैं। यदि कोई आग लगने की घटना हो जाती है तो इससे निपटने के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम काम करने लायक नहीं है। वहीं एसटीपी भी जर्जर हालत में है।



निवासियों से बातचीत



इतने लंबे समय से बिजली डीजी सेट्स के भरोसे चला रहे हैं। बिल्डर बार-बार बिजली के रेट भी बढ़ा देता है। निवासियों को मूर्ख बनाया जा रहा है। -विकास झा निवासी
विज्ञापन

बिल्डर ने 2016 तक पजेशन देने का वादा किया था। सात साल होने जा रहे हैं, लेकिन अब तक पजेशन नहीं दिया गया है। -रजत शर्मा निवासी

फायर फाइटिंग और एसटीपी काम नहीं करते हैं। सिर्फ दिखाने के लिए दोनों लगा दिए गए हैं। कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। -निषित श्रीवास्तव



वर्षों बीत गए अव्यवस्थाएं झेलते हुए। अधिकारियों और नेताओं से भी अपनी समस्याएं बता चुके लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। -अभिषेक गोस्वामी निवासी

बिल्डर सिर्फ मेंटेंनेंस वसूल रहा है। लेकिन बुनियादी सुविधाएं कुछ भी नहीं है। प्राधिकरण के अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके। फिर भी कुछ नहीं हुआ।-प्रभात कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें