जम्मू। शहर के कई इलाकों में विद्युत लाइनों के मरम्मत कार्यों के चलते आगामी दिनों में बिजली कटौती की जाएगी। कार्यकारी अभियंता डिवीजन-1 जेपीडीसीएल परेड जम्मू के अनुसार एक्सचेंज रोड -2 (मांडा-3) के पास अहाता में नाै से 12 अक्तूबर सुबह नाै से शाम चार बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। इसी तरह रिहाड़ी-1 (मांडा-3) में 12 से 16 अक्तूबर को सुबह नाै से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रिहाड़ी-3 में 17 से 19 अक्तूबर को सुबह नाै से शाम चार बजे, हरि पैलेस में 26 से 30 अक्तूबर को सुबह नाै से शाम चार बजे, दूरदर्शन (मांडा-3) में 31 अक्तूबर से चार नवंबर को सुबह नाै से शाम चार बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। आर्मी गेट (मांडा-4) में आठ से 16 अक्तूबर को सुबह नाै से शाम चार बजे, रिहाड़ी चुंगी में 15 से 22 अक्तूबर को सुबह नाै बजे से शाम चार बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। ब्यूरो