फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली चोरी पर विद्युत निगम का शिकंजा, नोएडा-दादरी में 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-संयुक्त अभियान में 34.20 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई
विज्ञापन

- प्रवर्तन टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी


नोएडा। जिले में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को विद्युत निगम (यूपीपीसीएल) की प्रवर्तन टीम और रेड टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। अभियान के दौरान कुल 34.20 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। प्रवर्तन दल-द्वितीय के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दादरी क्षेत्र के आदर्श नगर और आनंदपुर/आनंद नगर में जांच की। यहां नौ उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते मिले। वहीं दूसरी कार्रवाई ग्रेटर नोएडा के ग्राम भईपुर ब्राह्मण में की गई। यहां प्रवर्तन दल-प्रथम के प्रभारी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जांच के दौरान दो उपभोक्ता बिजली चोरी करते पाए गए। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई। विद्युत विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे केवल वैध विद्युत कनेक्शन लेकर मीटर के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें। यदि किसी क्षेत्र में बिजली चोरी की जानकारी मिले तो उसकी सूचना बिजली मित्र पोर्टल पर दी जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें