नोएडा। बिजली उपभोक्ताओं का डाटा सही बिजली उपकेंद्र और फीडर पर दर्ज नहीं होने से उनकी समस्याओं के निस्तारण में देरी हो रही है। शिकायत मिलने पर संबंधित उपकेंद्र और फीडर की सही जानकारी नहीं मिल पाने से अधिकारियों को समस्या की पहचान करने में परेशानी आ रही है। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार, गलत डाटा की वजह से एक फीडर पर लाइन लॉस बढ़ रहा है, जबकि दूसरे फीडर पर अतिरिक्त बिलिंग दर्ज हो रही है। इसे देखते हुए विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं का डाटा दुरुस्त करने के लिए अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत डाटा दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा है। ब्यूरो