फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी के ट्रांसफाॅर्मर रखकर हो रही थी बिजली चोरी

सार

ग्रेटर नोएडा के रोहिल्लापुर गांव में एनपीसीएल ने बिजेंद्र नामक व्यक्ति के यहां बिजली चोरी पकड़ी। आरोपी ट्रांसफॉर्मर लगाकर ऑफिस व खेतों में चोरी की बिजली उपयोग कर रहा था। उस पर 1.96 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा। एनपीसीएल ने रोहिल्लापुर गांव में एक व्यक्ति के यहां पर बिजली चोरी पकड़ी है। कंपनी के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि बिजेंद्र नाम के व्यक्ति ने दो पोल पर ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ था। ट्रांसफॉर्मर को कहीं से चोरी किया गया था। उसे एनपीसीएल के फीडर से जोड़ रखा था। चोरी की बिजली से सबमर्सिबल चलाकर खेतों की सिंचाई की जा रही थी। साथ ही आरोपी अपना प्राॅपर्टी डीलर के ऑफिस में भी चोरी की बिजली का उपयोग कर रहा था। टीम ने 11 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी है। आरोपी पर 1.96 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही एंटी पावर थेफ्ट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें