ग्रेटर नोएडा। डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया। 15 जनवरी 2026 तक बीघर-घर जाकर गणना, सर्वेक्षण, ऑनलाइन आवेदन पत्रों की जांच, ड्राफ्ट नामावली एवं दावों-आपत्तियों का निस्तारण और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 6 से 14 जनवरी 2026 तक अंतिम तकनीकी कार्य किए जाएंगे और 15 जनवरी को अंतिम प्रकाशन होगा। ब्यूरो