फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उत्तराखंड जन कल्याण परिषद की प्रबंध समिति के एक महीने में होंगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
-कालातीत प्रबंध समिति को डिप्टी रजिस्ट्रार का नोटिस, जिला पूर्ति अधिकारी हुए चुनाव अधिकारी नामित
विज्ञापन


नोएडा। सेक्टर-56 स्थित उत्तराखंड जन कल्याण परिषद की कालातीत हुई प्रबंध समिति का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी चुनाव प्रक्रिया नहीं करवाई गई। इस मामले में रामकृष्ण पंत व अन्य की ओर से डिप्टी रजिस्ट्रार को मिली शिकायत में बताया गया कि उत्तराखंड जन कल्याण परिषद प्रबंध समिति का कार्यकाल 3 वर्ष का है। संस्था की प्रबंध समिति का निर्वाचन 25 अगस्त 2019 को हुआ था। अगला निर्वाचन 24 अगस्त 2022 को और इसके बाद 24 अगस्त 2025 को होना था, लेकिन नहीं हुआ। इसका संज्ञान लेते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार ने प्रबंध समिति को नोटिस जारी किया है और एक महीने के भीतर चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी करने के आदेश दिए। डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से जिला पूर्ति अधिकारी को चुनाव अधिकारी नामित किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें