नूंह। रेवासन गांव स्थित श्री श्याम इलेक्ट्रानिक कंपनी में बिजली तारों के 23 बंडल चोरी होने का मामला सामने आया है। कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। कंपनी के कर्मचारी खगेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक फरवरी को उनके यहां से रात को बिजली के तारों के 23 बंडल को किसी ने चोरी कर लिया। इन तारों की कीमत 60 हजार है। इस बारे में थाने में शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की। वहीं जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुखबीर सिंह ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत देने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही चोरों की तलाश की जाएगी। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।