फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी एप पर भरोसा कर बुजुर्ग ने गंवाए पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। ऑनलाइन माध्यम से हुई दोस्ती के बाद सोना-चांदी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। नोएडा स्थित एक सोसाइटी निवासी बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि एक एप के जरिये उनकी पहचान निधि शर्मा नाम की युवती से हुई थी। युवती ने सोना-चांदी में निवेश कर अच्छा मुनाफा का झांसा दिया। युवती ने एप पर पीड़ित का खाता खुलवाया। इसके बाद मुनाफे का लालच देकर पीड़ित से अलग-अलग समय में रकम ट्रांसफर कराई गई। करीब दो महीने में 27 लाख 50 हजार रुपये जमा कराए गए। रकम वापस लेने के लिए पीड़ित ने एप पर प्रयास किया तो उन्हें बताया गया कि पैसा निकालने के लिए पहले 30 ट्रांजेक्शन पूरे करने होंगे। बार-बार रकम लगाने के बावजूद निकासी नहीं होने पर उन्हें शक हुआ। इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत की। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए लेनदेन और संबंधित डिजिटल माध्यमों की जानकारी जुटा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें