ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के भविष्य निधि (पीएफ) खाते में जमा राशि साइबर अपराधियों ने उड़ा ली। मलकपुर गांव निवासी सुब्रत मंडल ने पीएफ निकासी के लिए 25 मई को ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसके बाद 3 जून को उनके बैंक खाते में एक लाख 15 हजार रुपये जमा हुए। लेकिन उसी दिन फोन-पे के जरिये खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहा है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो