जेवर-खुर्जा रोड पर शव रख धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण
- फोटो : जेवर-खुर्जा रोड पर शव रख धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण
जेवर के चौरोली गांव निवासी सहाब सिंह (70) की इलाज के दौरान मौत हो गई है। 25 जून को गांव के ही लोगों ने उनपर जानलेवा हमला किया था। तभी से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। नाराज परिजन बुजुर्ग का शव कोतवाली लेकर पहुंचे और हंगामा किया। परिजन जेवर खुर्जा रोड पर शव रखकर धरने पर बैठ गए। जिससे सड़क पर जाम लग गया।