बहजोई(संभल)। अज्ञात वाहन की टक्कर से काली मंदिर रोड निवासी बुजुर्ग चंद्रपाल (65) की मौत हो गई। हादसा शनिवार को सुबह बेहटा जयसिंह चौराहे निकट हुआ। चंद्रपाल के बेटे राकेश ने बताया कि वह काशीपुर रहता है। मां आशा देवी से जानकारी ली तो पता चला कि पिता साइकिल पर सवार होकर खेत पर जाने के लिए निकले थे। इसके बाद सुबह नौ बजे करीब हादसे की जानकारी हुई। उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद